फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Piyush Goyal targeted MVA, accused them of tampering with old video of Amit Shah

Mumbai: पीयूष गोयल ने एमवीए पर साधा निशाना, अमित शाह की पुरानी वीडियो के साथ छेड़-छाड़ करने का लगाया आरोप

Tue, 12 Nov 2024 12:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 12:01 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन दिनों वायरल हो रहे अमित शाह के आरक्षण वाले वीडियो को लेकर एमवीए पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एमवीए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक पुराने वीडियो के साथ छेड़-छाड़ कर गलत जानकारी फैला रहा है। 

विज्ञापन
Mumbai: Piyush Goyal targeted MVA, accused them of tampering with old video of Amit Shah
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एक्स@PiyushGoyal

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब 10 दिनों से भी कम का समय शेष रह गया है। राजनीतिक पार्टियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर अमित शाह के पुराने वीडियो के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि एमवीए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक पुराने वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


बार-बार फर्जी खबर फैला रही एमवीए- गोयल
पीयूष गोयल की माने तो गृह मंत्री अमित शाह की आरक्षण पर की गई टिप्पणी वाला वीडियो के साथ यह वीडियो छेड़-छाड़ किया गया है और इसे झूठी जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। गोयल ने कहा कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के नेता अपनी ट्रोलिंग के जरिए बार-बार फर्जी खबरें फैला रहे हैं। यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है और इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान तो 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


महायुति ने हर समाज के लिए काम किया-गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा और महायुति गठबंधन ने समाज के हर वर्ग के हित में काम किया है, विशेष रूप से ओबीसी, एसटी और दलितों के अधिकारों को मजबूत किया है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जब तक मोदी और भाजपा हैं आरक्षण कभी नहीं खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल का आरोप
वहीं गोयल ने महा विकास अघाड़ी पर आरोप लगाया कि वे लोगों को झूठे वादों से बहका रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में जनता महायुति के साथ है और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में महायुति भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर भी हमला किया। जहां उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का भी अपमान कर चुकी है, और अब लोग ऐसी पार्टी पर विश्वास नहीं करते। 

जानिए क्या है वीडियो विवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो जो कि लगातार चर्चा में चल रहा है। वायरल वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है। बता दें कि भाजपा ने इस मामले में पूरे देश भर में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही हैं। 

सीएम रेवंत रेड्डी से पूछ-ताछ क्यों?
अमित शाह के वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को समन जारी किया है। जहां दिल्ली पुलिस रेवंत से 1 मई को पूछताछ करेगी। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वायरल वीडियो मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से पूछताछ क्यों होने वाली है। 


इस बात को ऐसे समझिए कि सीएम रेवंत रेड्डी ने भी अपने एक्स अकाउंट से अमित शाह के फेक वीडियो को शेयर किया था। यही नहीं तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट समेत पार्टी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया था। हालांकि, इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह पोस्ट अब हटा ली गई है। इसी आधार पर सीएम रेवंत रेड्डी को दिल्ली पुलिस ने समन जारी किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed