{"_id":"6161a2c88ebc3e25e11e0668","slug":"mumbai-notice-pasted-at-former-commissioner-parambir-singhs-house-summoned-for-questioning-on-october-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के घर पर चस्पा किया नोटिस, 12 अक्तूबर को पूछताछ के लिए तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के घर पर चस्पा किया नोटिस, 12 अक्तूबर को पूछताछ के लिए तलब
Sat, 09 Oct 2021 07:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:40 PM IST
सार
आईपीएस अधिकारी व मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस तलाश रही है। उनके बारे में कोई खबर नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी व आईपीएस परमबीर सिंह कानूनी मसले में उलझ गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की है। उनकी तलाश जारी है। शनिवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 12 अक्तूबर को उन्हें पेश होने का नोटिस जारी करने के बाद उनके आवास के बाहर इसे चस्पा कर दिया। पुलिस उनसे अवैध वसूली के मामले में पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन
हो चुका है लुक आउट नोटिस, रूस जाने की आई थी खबर
परमबीर सिंह के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वल्से पाटिल ने बीते दिनों कहा था कि सिंह के देश छोड़ने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पिछले दिनों सिंह के रूस भाग जाने की खबर भी आई थी। उनके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां हैं।
विज्ञापन
परमबीर ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ रिश्वत के आरोप लगाए थे। इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहे हैं। इन्हीं आरोपों के चलते देशमुख को मंत्री पद छोड़ना पड़ा। देशमुख को भी ईडी लगातार समन भेज रही है, लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन