{"_id":"602bd61d72e2dd42917d9710","slug":"mumbai-mayor-says-city-might-head-towards-another-lockdown-if-covid-norms-not-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की मेयर ने चेताया, नहीं माने नियम तो फिर बन सकती है लॉकडाउन की स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई की मेयर ने चेताया, नहीं माने नियम तो फिर बन सकती है लॉकडाउन की स्थिति
Tue, 16 Feb 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से उछाल देखे जाने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को लोगों से कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया तो शहर फिर से लॉकडाउन की राह पर जा सकता है।
विज्ञापन
पेडनेकर ने बाइकुला चिड़ियाघर के सोशल मीडिया अकाउंट्स के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में स्कूलों को खोलने के लिए आजादी दी गई थी, लेकिन अब अधिकारी इस मामले पर दोबारा विचार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग नियम नहीं मानते हैं तो हमें फिर लॉकडाउन की ओर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मास्क पहनिए, सैनिटाइजर का उपयोग करिए, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। ये कुछ ऐसे नियम हैं जिनका हमें लगातार पालन करते रहना है। मेयर ने कहा, नागरिकों को केवल सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड-19 प्रसार के करीब एक साल बाद, मैं देख रही हूं कि लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि लोगों की असावधानी की वजह से ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें राज्य सरकार शहर में एक और लॉकडाउन लगाने पर विचार करे। बता दें कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 72 फीसदी मामले दो राज्यों (केरल और महाराष्ट्र) से हैं। केरल में कोरोना के 61,550 सक्रिय मामले हैं, वहीं महाराष्ट्र में इनकी संख्या 37,383 है।