बीएमसी मेयर ने कंगना रनौत को बोले अपशब्द, कहा- 'अदालत को राजनीति का अखाड़ा ना बनाएं ऐसे लोग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत का बंगला तोड़े जाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को एक दिन पहले फटकार लगाई थी। इसके बाद भी बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना रनौत के लिए अपशब्द कहे। मेयर ने कहा, 'सभी लोग आश्चर्य में है कि एक अभिनेत्री है, जो हिमाचल की रहने वाली है, वो मुंबई आती है और इसे पीओके बताती है।'
इसके आगे किशोरी पेडनेकर ने कहा, 'ऐसे दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं, वो सरासर गलत है। पेडनेकर ने कहा कि कंगना के बंगले को तोड़ने की कार्रवाई नियमों के मुताबिक की गई थी। हाईकोर्ट के फैसले पर जल्द ही बीएमसी की कानूनी टीम बैठकर चर्चा करेगी।
महाराष्ट्र सरकार की खूब गालियां झेलीं- कंगना
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के ताजा बयान पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इतने कानूनी मामले, गालियां, बेइज्जती और बदनामी झेली है कि बॉलीवुड माफिया, आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग अब भले इंसान लगने लगे हैं।'
कंगना ने आगे कहा कि ना जाने मुझमें ऐसा क्या है कि लोग इस कदर मुझे परेशान करते हैं।
The amount of legal cases, abuses, insults, name calling I faced from Maharashtra government in these few months make Bollywood mafia and people like Aaditya Pancholi and Hrithik Roshan seem like kind souls ....
I wonder what is it about me that rattle people so much 🙂 https://t.co/by2VKQauZt — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 28, 2020
संजय राउत ने फिर किया पलटवार
इधर शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कहा कि अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस को माफिया और मुंबई को पीओके कहा है। जो पार्टियां अदालत के फैसले से खुश नजर आ रही हैं, क्या वो कंगना के बयान से सहमत हैं? जज और अदालत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना गलत है तो कोई जब महाराष्ट्र या मुंबई को लेकर ऐसा बोलता तो क्या वो मानहानि नहीं है?