फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Massive fire breaks in building in Borivali, 11 people evacuated

Mumbai: बोरीवली की एक इमारत में लगी भीषण आग, 11 लोगों को निकाला गया 

Sun, 19 Jun 2022 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें आग की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग की सात गाड़ियां लग गईं।

विज्ञापन
Mumbai: Massive fire breaks  in building in Borivali, 11 people evacuated
सांकेतित तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी मुंबई के बोरीवली इलाके में शनिवार रात भीषण हादसा होते बचा। यहां की धीरज सवेरा इमारत में देर रात आग लग गई। इसके बाद लोगों को जान बचाने के लिए 15वीं मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया, आग 14वीं मंजिल स्थित दो फ्लैटों में लगी थी। इमरात से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें आग की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग की सात गाड़ियां लग गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। जिस समय इमारत में आग लगी, उस समय फ्लैट में तीन महिलाओं के अलावा आठ लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed