{"_id":"6081645d8ebc3e8d5621d908","slug":"mumbai-man-sold-his-suv-to-buy-oxygen-cylinders-to-help-corona-patients-by-running-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लोगों की जान बचाने के लिए बेच दी 22 लाख की कार, 4 हजार कोरोना मरीजों तक पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: लोगों की जान बचाने के लिए बेच दी 22 लाख की कार, 4 हजार कोरोना मरीजों तक पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर
Thu, 22 Apr 2021 05:26 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:26 PM IST
सार
मुंबई के शाहनवाज शेख एक फोन कॉल पर कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी 22 लाख रुपये की एसयूवी बेच दी।
विज्ञापन
मुंबई के शहनवाज शेख जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की मार के बीच कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कोविड-19 के चलते हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इस बीच मुंबई के मलाड में रहने वाला एक शख्स ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना मरीजों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आया है। दरअसल, मुंबई के शाहनवाज शेख एक फोन कॉल पर कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी 22 लाख रुपये की एसयूवी बेच दी।
विज्ञापन
अनोखी पहल की हर ओर हो रही तारीफ
शेख को 'ऑक्सीजन मैन' कहा जा रहा है। वह एक वॉर रूम बनाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी इस अनोखी पहल की हर ओर तारीफ हो रही है। शेख ने बताया कि अपनी फोर्ड एंडेवर गाड़ी को बेचने के बाद जो रुपये मिले, उससे उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और अब उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। शाहनवाज का कहना है कि पिछले साल लोगों की मदद करने के बाद उनके पैसे खत्म हो गए थे। ऐसे में उन्होंने कार बेच दी।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों की कर रहे मदद
शाहनवाज के बताया कि पिछले साल उनके एक दोस्त की पत्नी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाया था, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई थी। इसके बाद से ही उन्होंने तय किया कि वह लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया और वार रूम बनाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
घरों तक पहुंचा रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर
उन्होंने बताया कि जनवरी में उनके पास ऑक्सीजन के लिए 50 कॉल आते थे, लेकिन अब 500 से 600 कॉल आते हैं। अब स्थिति ये है कि वह अभी सिर्फ 10 से 20 लोगों तक ही पहुंच पाते हैं। अभी उनके पास 200 सिलेंडर हैं, जिसमें से 40 किराए के हैं। वह पहले जरूरतमंदों को अपने यहां से ले जाने को कहते हैं और वे समर्थ नहीं होते हैं तो उनके घर तक पहुंचा देते हैं।
चार हजार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद
शाहनवाज के साथ एक टीम भी काम कर रही है। यह टीम जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर के इस्तेमाल का तरीका भी समझाती है। इस्तेमाल के बाद ज्यादातर मरीजों के परिजन वॉर रूम तक खाली सिलेंडर पहुंचा देते हैं। शाहनवाज ने बताया कि वे पिछले साल से अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचा चुके हैं।
