{"_id":"5a6dba9a4f1c1bb3208b5e0b","slug":"mumbai-man-gets-sucked-in-mri-machine-in-a-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी है अस्पतालों की लापरवाही, MRI मशीन में फंसकर मुंबई के युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जारी है अस्पतालों की लापरवाही, MRI मशीन में फंसकर मुंबई के युवक की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 28 Jan 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में अक्सर लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं इस बार ताजा मामल मुंबई के नायर अस्पताल का है। अस्पताल में अपनी मां का एमआरआई करवाने के दौरान राजेश मारू नाम के शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल राजेश अपनी मां के लिए ईलाज अस्पताल आया था। एंट्री से पहले वॉर्ड ब्वॉय ने राजेश को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एमआरआई रूम में भेज दिया। जबकि एमआरआई मशीन में किसी भी तरह की धातू ले जाना बैन होता है। रूम में पहुंचने के बाद मशीन ने युवक को अपनी तरफ खींच लिया जहां फंसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ रूम में जाने से पहले राजेश ने वॉर्ड ब्वॉय को मना भी किया था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं वॉर्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने डॉक्टर सिद्धांत शाह और वॉर्ड ब्वॉय और लेडी वॉर्ड अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।