फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai man allegedly raped minor daughter 13 children working as bonded labourers rescued in Ahmednagar Maha

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म: गर्भवती होने पर खुलासा, आरोपी पिता गिरफ्तार, अहमदनगर में छुड़ाए गए 13 बंधुवा मजदूर

Thu, 22 Dec 2022 09:53 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 22 Dec 2022 09:53 PM IST
सार

मुंबई में एक व्यक्ति को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया।

विज्ञापन
Mumbai man allegedly raped minor daughter 13 children working as bonded labourers rescued in Ahmednagar Maha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 42 वर्षीय इंसान हुसैन शेख के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (N) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अधिकारियों ने बंधुआ मजदूर के रूप में काम कर रहे 13 बच्चों को छुड़ाया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि ये कुछ चरवाहों के साथ कथित रूप से बंधुआ मजदूरी कर रहे थे।  अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा कि सभी बच्चों की उम्र 12 साल से अधिक है। इनको नासिक के इगतपुरी से लाया गया था और संगमनेर तहसील में भेड़ और अन्य पशुओं की देखभाल के लिए मजबूर किया गया था। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता को मामूली पैसे और प्रति वर्ष दो भेड़ देने का आश्वासन देकर उन्हें यहां लाया गया था। कुछ बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है और अन्य को आश्रय केंद्र में रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि इन बच्चों को काम पर रखने वालों पर बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ आरोपियों की पुलिस हिरासत 28 दिसंबर तक बढ़ाई
पालघर की एक अदालत ने जिले में एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार नौ लोगों की पुलिस हिरासत बृहस्पतिवार को 28 दिसंबर तक बढ़ा दी। सातपाटी सागरी पुलिस ने आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी जिसे अदालत ने मान लिया। उन्हें भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उनपर पिछले हफ्ते शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात माहिम इलाके के सुनसान घर में 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed