{"_id":"66bc9c29e918f1510609e088","slug":"mumbai-london-air-india-flight-returns-due-to-pressurisation-issue-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान, लंदन जा रही फ्लाइट AI129 में आई थी ये खराबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान, लंदन जा रही फ्लाइट AI129 में आई थी ये खराबी
Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
सार
Air India: मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई129 उस वक्त वापस मुंबई लौट आया, जब विमान में एक दवाब संबंधी समस्या सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस एयरपोर्ट पर लौट आया गया।
विज्ञापन
उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से बुधवार की सुबह 354 लोगों को लेकर लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान वापस कुछ देर बाद एयरपोर्ट पर लौट आया, क्योंकि पायलट-इन-कमांड ने केबिन में दबाव संबंधी समस्या की सूचना दी थी। हालांकि बिना किसी परेशानी के विमान ने सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंडिग की थी।
करीब तीन घंटे बाद वापस एयरपोर्ट पर लौटा विमान
सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया विमान एआई-129 ने मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8.36 बजे उड़ान भरी थी, और दिन के करीब 11.30 बजे वापस एयरपोर्ट पर लौट आया था। इस बीच, एयर इंडिया के एक बयान में कहा गया: मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान तकनीकी समस्या के कारण मुंबई वापस लौट आया। एहतियाती जांच के लिए विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा।
एयरलाइन ने यात्रियों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था
एयरलाइन ने इस स्थिति पर खेद जताया और यह भी कहा कि उसने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। एयर इंडिया ने कहा कि उसने यात्रियों की इच्छा होने पर रद्दीकरण पर पूरा रिफंड और किसी अन्य तिथि पर मुफ्त टिकट देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन