फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai local train passengers angry over default air conditioner 

मुंबई: लोकल ट्रेन में एसी नहीं चलने से गुस्साए यात्रियों ने रोकी ट्रेन

Fri, 22 Jun 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंधेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंधेरी Updated Fri, 22 Jun 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
mumbai local train passengers angry over default air conditioner 

चर्चगेट जाने वाली वातानुकूलित उपनगरीय लोकल से यात्रा कर रहे यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींचकर अंधेरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोक दी क्योंकि इसमें एसी काम नहीं कर रहा था। विरार-चर्चगेट लोकल ट्रेन के कुछ कोच के यात्रियों ने बताया कि एसी के काम नहीं करने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पसीने आ रहे थे। 

विज्ञापन


एक यात्री ने बताया, “बोरीवली से ट्रेन जैसे ही निकली हमने महसूस किया कि एसी की कूलिंग काम नहीं कर रही है लेकिन सोचा कि हो सकता है यह जल्द ही शुरू हो जाएगा लेकिन स्टेशन गुजरने के बाद भी एसी की समस्या दूर नहीं हुई। एसी ट्रेन के कोचों के दरवाजे बंद होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी इसलिए हमने ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोका।” 
विज्ञापन


एसी लोकल चलाने वाली वेस्टर्न रेलवे ने बाद में ट्वीट किया कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से ट्रेन तब तक नहीं चलेगी जब तक इस समस्या को दूर न कर लिया जाए। 

पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने बताया कि जैसे ही तीन कोचों की तकनीकी समस्या दूर होगी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। अन्यथा, यह पूरे दिन नहीं चलेगी। पिछले शुक्रवार को भी पश्चिमी रेलवे ने मरम्मत संबंधी कार्य के लिए एसी ट्रेन रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed