फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai JCB Seva Mandal decorated Bappa with 69 kg gold and 336 kg of silver Ganesh Utsav news update

गणेश उत्सव: मुंबई की जेसीबी सेवा मंडल ने 69 किलो सोने व 336 किलो चांदी से सजाए बप्पा, इतने करोड़ का कराया बीमा

Tue, 19 Sep 2023 06:54 AM IST
जलज मिश्रा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 06:54 AM IST
सार

दस दिनों तक मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है। मुंबई में जीएसबी सेवा मंडल ने 69 किलोग्राम सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। 

विज्ञापन
Mumbai JCB Seva Mandal decorated Bappa with 69 kg gold and 336 kg of silver Ganesh Utsav news update
ganesh utsav - फोटो : ganesh utsav

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से गणेशोत्सव शुरू होगा। शहर में इस महोत्सव पर सजने वाले बप्पा का पंडाल देशभर में मशहूर है। मुंबई के लालबागचा राजा का पंडाल सबसे समृद्ध माना जाता है। मुंबई में जीएसबी सेवा मंडल पंडाल की गणपति मूर्ति का इस साल 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है।

विज्ञापन

316 करोड़ का कराया बीमा
इस साल सार्वजनिक गणेशोत्सव का 69वां वर्ष है। पिछले साल, जीएसबी सेवा मंडल ने रिकॉर्ड 316.40 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। इसमें इस साल 44 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। जीएसबी सेवा मंडल ने 69 किलोग्राम सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। मंडल के ट्रस्टी और प्रवक्ता अमित डी पई ने कहा कि हमारे गणेश मंडल का बीमा व्यापक है। इसमें तमाम जोखिम को शामिल किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए 30 करोड़ रुपये का बीमा भी शामिल हैं। मशहूर गणेश पंडालों पर करोड़ों रुपये का खर्च आता है। यही वजह है कि गणेश मंडल इनका बीमा भी कराते हैं। 

विज्ञापन

बंगलूरू में 2.5 करोड़ रुपये के नोटों और सिक्कों से सजा सत्यगणपति मंदिर
गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंगलूरू के जेपी नगर स्थित सत्यगणपति मंदिर को 2.5 करोड़ रुपये के सिक्कों और नोटों से सजाया गया। इसमें श्रद्धालु भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed