फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai hotels will start new year celebration according to time of Thailand at 10.30 PM due to curfew in Maharashtra

थाईलैंड के वक्त पर मुंबई के होटलों में होगा नए साल का आगाज

Wed, 23 Dec 2020 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Dec 2020 07:46 PM IST
सार

मुंबई में जब रात के 10.30 बजेंगे तब थाईलैंड में रात के 12 बज चुके होंगे। 31 दिसंबर की रात में इसी वक्त (10.30) पर नए साल का घंटानाद कर दिया जाएगा...

विज्ञापन
Mumbai hotels will start new year celebration according to time of Thailand at 10.30 PM due to curfew in Maharashtra
Happy New Year - फोटो : File Photo

विस्तार

वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मुंबई में शुरू नाइट कर्फ्यू के बावजूद इस बार नए साल का जश्न फीका नहीं रहेगा। मुंबई के होटल संचालकों ने ऐसी तरकीब निकाली है जिससे नए साल के जश्न में कोई कमीं न रहे। इसलिए मुंबई के होटलो में इस बार थाईलैंड के वक्त पर नए साल का उत्सव मनाने का फैसला किया है। साथ ही, कई होटलों में बैंकाक में मनाने जा रहे नए साल के उत्सव का जश्न भी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई सहित राज्य के अन्य महानगरपालिका क्षेत्र में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया है। इसे देखते हुए द होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्लूआई) ने मुंबई के होटलों में नए साल के आगमन से डेढ़ घंटा पहले न्यू ईयर मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन



एचआरएडब्लूआई के चेयरमैन शेरी भाटिया ने बताया कि भारत में जब रात के 11 बजते हैं, तब थाईलैंड में 12.30 बज जाते हैं। इसलिए हमने मुंबई के होटलों में थाईलैंड के समय पर नए साल का जश्न मनाने के लिए कहा है। मुंबई में जब रात के 10.30 बजेंगे तब थाईलैंड में रात के 12 बज चुके होंगे। 31 दिसंबर की रात में इसी वक्त (10.30) पर नए साल का घंटानाद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय थाईलैंड के बैंकाक जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण बैंकाक की यात्रा नहीं हो पाई है। इसके मद्देनजर मुंबई के कई होटलों में थाईलैंड के जश्न को स्क्रीन पर भी दिखाने की तैयारी की गई है।

नई उम्मीद और विश्वास के साथ करेंगे नए साल का स्वागत

शेरी भाटिया ने कहा कि साल 2020 निश्चित तौर पर होटल उद्योग के लिए बहुत बुरा गुजरा है। लेकिन हम निराश होने के बजाय आशा और विश्वास के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। एचआरएडब्लूआई के उपाध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि होटल उद्योग नए साल में और मजबूत होकर उभरेगा। हम साल के इस अंतिम उत्सव में पूरे जोश के साथ मुंबईवासियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed