फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Hoarding crash case bjp kirit Somaiya claim accused Ad firm paid 46 lakh to company of IPS officer wife

मुंबई होर्डिंग हादसा: 'विज्ञापन फर्म ने IPS की पत्नी की कंपनी को दी थी 46 लाख की रिश्वत', भाजपा नेता का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

पूर्व भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने तत्कालीन रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद को निलंबित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Mumbai Hoarding crash case bjp kirit Somaiya claim accused Ad firm paid 46 lakh to company of IPS officer wife
मुंबई होर्डिंग हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बीते दिनों मुंबई में हुए होर्डिंग हादसे में बड़ा दावा किया। उन्होंने रविवार को आरोप लगाया कि विज्ञापन फर्म के निदेशक भावेश भिंडे ने तत्कालीन जीआरपी आयुक्त की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये की रिश्वत दी थी, जिसके चलते ही विज्ञापन फर्म को होर्डिंग लगाने की अनुमति मिली थी, जो गिर गया। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए। इन पोस्ट में दावा किया गया कि 'ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जिसका निदेशक भिंडे था) द्वारा मुंबई के घाटकोपर और दादर क्षेत्रों में 'दो दर्जन अवैध होर्डिंग' के लिए विभिन्न रेलवे पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अधिकारियों को 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।'
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पूर्व भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने तत्कालीन रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद को निलंबित करने की मांग की है। सोमैया ने आरोप लगाया कि घाटकोपर में होर्डिंग लगवाने के लिए रिश्वत दी गई। बता दें कि 13 मई को तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के दौरान मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग गिर गया, जिसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह होर्डिंग गिरा, वह राजकीय रेलवे पुलिस के कब्जे में थी। आरोप है कि पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग लगाने की अनुमति विज्ञापन फर्म 'मेसर्स ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी को तत्कालीन जीआरपी आयुक्त कैसर खालिद की मंजूरी से 10 साल के लिए दी गई थी। होर्डिंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

सोमैया ने ट्वीट में लगाए ये आरोप
सोमैया ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया, 'घाटकोपर होर्डिंग्स त्रासदी। एसआईटी द्वारा 46 लाख रुपये की रिश्वत के सबूत और बैंक प्रविष्टियाँ पाई गईं। भावेश भिंडे ने मोहम्मद अरशद खान के माध्यम से कैसर खालिद (रेलवे पुलिस आयुक्त) को 46 लाख रुपये का भुगतान किया। मोहम्मद अरशद खान ने ये 46 लाख रुपये महापात्रा गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में जमा किए।' उन्होंने बताया कि महापात्रा गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 20 जून, 2022 को कैसर खालिद की पत्नी सुम्माना कैसर खालिद और मोहम्मद अरशद खान द्वारा गठित किया गया था। सोमैया ने आरोप लगाया, 'ईजीओ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के भावेश भिंडे ने वर्ष 2022/23 के दौरान इस कंपनी को 46 लाख रुपये हस्तांतरित किए।' उन्होंने कहा कि 'घाटकोपर होर्डिंग त्रासदी के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस और बीएमसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed