फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai hoarding accident case maharashtra government suspend ips officer

Mumbai Hoarding Case: मुंबई घाटकोपर हादसे में महाराष्ट्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, आईपीएस को किया बर्खास्त

Wed, 26 Jun 2024 04:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Jun 2024 04:17 PM IST
सार

आरोप है कि आईपीएस खालिद ने बिना डीजीपी कार्यालय की मंजूरी के होर्डिंग लगाने की मंजूरी दे दी थी। उसी होर्डिंग के गिरने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
mumbai hoarding accident case maharashtra government suspend ips officer
मुंबई होर्डिंग हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते महीने हुए होर्डिंग हादसे में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद को बर्खास्त कर दिया है। आईपीएस कैसर खालिद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। आरोप है कि आईपीएस खालिद ने बिना डीजीपी कार्यालय की मंजूरी के होर्डिंग लगाने की मंजूरी दे दी थी। उसी होर्डिंग के गिरने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा
रेलवे पुलिस के डीजीपी ने आंतरिक जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट महाराष्ट्र डीजीपी को सौंप दी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद को बर्खास्त कर दिया। जिस जगह होर्डिंग लगा हुआ था, वह रेलवे पुलिस की जगह थी। पेट्रोल पंप के पास इस होर्डिंग को लगाने की मंजूरी आईपीएस कैसर खालिद ने ही दी थी। जांच में पता चला है कि होर्डिंग का आधार उसका वजन संभालने के लिहाज से कमजोर और अपर्याप्त था। 
विज्ञापन


भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाए थे गंभीर आरोप
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हाल ही में एक के बाद एक कई पोस्ट साझा कर आईपीएस कैसर खालिद पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन पोस्ट में दावा किया गया कि 'ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जिसका निदेशक भिंडे था) द्वारा मुंबई के घाटकोपर और दादर क्षेत्रों में 'दो दर्जन अवैध होर्डिंग' के लिए विभिन्न रेलवे पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अधिकारियों को 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया ने पोस्ट में दावा किया, 'घाटकोपर होर्डिंग्स त्रासदी। एसआईटी द्वारा 46 लाख रुपये की रिश्वत के सबूत और बैंक प्रविष्टियाँ पाई गईं। भावेश भिंडे ने मोहम्मद अरशद खान के माध्यम से कैसर खालिद (रेलवे पुलिस आयुक्त) को 46 लाख रुपये का भुगतान किया। मोहम्मद अरशद खान ने ये 46 लाख रुपये महापात्रा गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में जमा किए।' उन्होंने बताया कि महापात्रा गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 20 जून, 2022 को कैसर खालिद की पत्नी सुम्माना कैसर खालिद और मोहम्मद अरशद खान द्वारा गठित किया गया था।' 


विज्ञापन फर्म का मालिक और कर्मचारी हो चुके हैं गिरफ्तार
महाराष्ट्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप भोसले की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था, जिसे घाटकोपर हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। इस मामले में होर्डिंग लगाने वाली फर्म इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का मालिक भावेश भिंडे गिरफ्तार हो चुका है। साथ ही फर्म के कर्मचारी जान्हवी माराठे, सागर पाटिल के साथ ही स्ट्रक्चर इंजीनियर मनोज संघु को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस की एसआईटी बीएमसी के इंजीनियर सुनील दलवी से पूछताछ कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed