फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai gas cylinder blast in malad people injured in Malvani News

Mumbai News: मलाड में गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग घायल, लीकेज की वजह से हुआ हादसा

Tue, 27 Jan 2026 03:09 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 27 Jan 2026 03:09 PM IST
सार

मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक चॉल में गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
mumbai gas cylinder blast in malad people injured in Malvani News
ब्लास्ट के बाद फटा पड़ा सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mumbai Gas Cylinder Blast: मुंबई के मलाड इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार की सुबह एक चॉल में गैस सिलेंडर फट गया। इस धमाके में 7 लोग घायल हो गए। इनमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं, दो महिलाओं की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पीटीआई के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ। यह हादसा मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में हुआ। यहां भारत माता स्कूल के पास एक चॉल है। इसी चॉल में सिलेंडर फटा था। धमाका इतना तेज था कि इसके बाद घर में आग लग गई। घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गैस लीक की वजह से हुआ धमाका
अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। इसी वजह से यह जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में 7 लोगों के घायल हो गए। इनमें से रोमा (35 साल) और अलीशा (18 साल) की हालत बहुत सीरियस है। दोनों करीब 35 परसेंट तक जल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने सभी घायलों को पहले प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाया। बाद में कुछ लोगों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घायलों में जुलेखाबानो आफताब अंसारी (60 साल), आदिल शेख (2 साल) को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विजय चौधरी (54), तौसीब खान (18) और अली कासम (17) को बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, इनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed