फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: four friends had a fight in PUBG game, three killed their friend, arrested

मुंबईः दोस्तों के साथ पबजी खेलना पड़ गया महंगा, नशे में कर दी चाकू गोदकर हत्या

Tue, 01 Mar 2022 01:42 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,ठाणे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,ठाणे Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 01 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

ठाणे में पबजी गेम खेलने के दौरान हुए झगड़े में तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरास्त में लिया है। वारदात सोमवार की रात वर्तक नगर इलाके में हुई थी।

विज्ञापन
Mumbai: four friends had a fight in PUBG game, three killed their friend, arrested
knife murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे में पबजी गेम खेलने के दौरान चार दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरास्त में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


वारदात सोमवार की रात वर्तक नगर इलाके में हुई थी। वर्तक नगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सदाशिव निकम ने बताया कि चारों दोस्त अक्सर एक साथ पबजी गेम खेलते थे और कई बार झगड़ा भी करते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। रात 9 बजे गेम खेलने के दौरान सभी ने शराब पी और उनके बीच लड़ाई हो गई। इसमें तीन युवकों ने मिलकर अपने दोस्त सईल जाधव की चाकू से वार करके हत्या कर दी। सईल की मौके पर ही मौत हो गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed