{"_id":"621dd463f4d54147f00a1b32","slug":"mumbai-four-friends-had-a-fight-in-pubg-game-three-killed-their-friend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः दोस्तों के साथ पबजी खेलना पड़ गया महंगा, नशे में कर दी चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः दोस्तों के साथ पबजी खेलना पड़ गया महंगा, नशे में कर दी चाकू गोदकर हत्या
Tue, 01 Mar 2022 01:42 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,ठाणे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,ठाणे
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:42 PM IST
सार
ठाणे में पबजी गेम खेलने के दौरान हुए झगड़े में तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरास्त में लिया है। वारदात सोमवार की रात वर्तक नगर इलाके में हुई थी।
विज्ञापन
knife murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे में पबजी गेम खेलने के दौरान चार दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरास्त में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
वारदात सोमवार की रात वर्तक नगर इलाके में हुई थी। वर्तक नगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सदाशिव निकम ने बताया कि चारों दोस्त अक्सर एक साथ पबजी गेम खेलते थे और कई बार झगड़ा भी करते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। रात 9 बजे गेम खेलने के दौरान सभी ने शराब पी और उनके बीच लड़ाई हो गई। इसमें तीन युवकों ने मिलकर अपने दोस्त सईल जाधव की चाकू से वार करके हत्या कर दी। सईल की मौके पर ही मौत हो गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन