{"_id":"5a895a024f1c1b8e238b93f3","slug":"mumbai-foundation-stone-laying-ceremony-of-navi-mumbai-international-airport-by-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने मुंबईवासियों को दी दूसरे बड़े एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खासियतें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी ने मुंबईवासियों को दी दूसरे बड़े एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खासियतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 18 Feb 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबईवासियों को दूसरे बड़े एयरपोर्ट की सौगात दी। पीएम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर नवी मुंबई एयरपोर्ट की आधारशिला रखी।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा 'वैश्वीकरण हमारे समय की एक वास्तविकता है और वैश्वीकरण के साथ तालमेल रखने के लिए हमें उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है।'
एनडीए सरकार के महत्वकांक्षी सागरमाला प्रोजेक्ट पर पीएम ने कहा ' इस परियोजना से केवल बंदरगाहों का ही विकास नहीं होगा बल्कि इनसे विकास के कार्यों में भी मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'पहले कागजों में योजनाएं बनती थी लेकिन लागू नहीं होती थीं। लेकिन हम योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। पुरानी सरकारों का स्वभाव था लटकाना, अटकाना और भटकाना। करीब करीब 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट ऐसे ही लटके, अटके और भटके हुए थे। उनको हमने कार्यन्वित किया। जिसके लिए धन का प्रबंधन किया और आज तेज गति से वो काम आगे चल रहे हैं। उसी में से एक नवी मुंबई एयरपोर्ट का काम है।'
बता दें कि करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) का भूमि पूजन करने के बाद पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सरकार के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2018 का उद्घाटन किया।
वर्तमान में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसआईए) पर यात्रियों की काफी भीड़ है। वर्तमान में सीएसआईए पर प्रतिघंटे 55 हवाई सेवाओं का परिचालन किया जा रहा है और अब यह अपनी क्षमता के अंतिम चरण में है। आलम यह है कि अब मुंबई एयरपोर्ट पर किसी भी विमानन कंपनी को अतिरिक्त स्लॉट नहीं मिल सकता।
लेकिन, नवी मुंबई हवाई अड्डा बनने से यह कमी दूर होगी और वह मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय विमानन हब बनेगा। एनएमआईए का निर्माण जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. एवं शहर व औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के साथ हुए अनुदान समझौते के आधार पर किया जाएगा। सिडको इस परियोजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए महाराष्ट्र सरकार का नोडल प्राधिकरण है।

#Maharashtra: PM Narendra Modi at foundation stone laying ceremony of Navi Mumbai International Airport. pic.twitter.com/DJKGhVn7B4
— ANI (@ANI) February 18, 2018