फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai : Foot over bridge collapsed near CST Railway Station

मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, अब तक 6 की मौत

Fri, 15 Mar 2019 03:40 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
Mumbai : Foot over bridge collapsed near CST Railway Station
हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : एएनआई

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले एक फुटओवर ब्रिज का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 6 की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में अब तक पांच लोगों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें अपूर्वा प्रभु (35), रंजना कांबले (45),  जाहिद (32), भक्ति शिंदे (40) और तापेंद्र सिंह (35) शामिल हैं। मृतक दोनों महिलाएं जीटी अस्पताल में काम करती थीं। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन

40 साल पुराना फुटओवर ब्रिज मुंबई महानगरपालिका द्वारा बनाया गया था। इसके जरिए सड़क पार कर सीएसटी स्टेशन जाया जाता है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ब्रिज पर काफी भीड़ थी। वहीं, सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना जाना जारी था। रात का वक्त होने के कारण लोग अपने दफ्तरों से निकलकर घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया। जो ब्रिज पर थे वे धड़ाम से नीचे गिर गए और मलबे के गुबार में दब गए। हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को सेंट जार्ज और जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



हादसे को लेकर रेलवे मंत्रालय ने कहा कि ब्रिज बीएमसी के अंतर्गत आता है। हम घायलों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। रेलवे के डॉक्टर और अधिकारी राहत व बचाव कार्य में बीएमसी की मदद कर रहे हैं।  

प्रधानमंत्री, रेल मंत्री ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट किया कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का एलान किया है। 

26/11 का गवाह था सीएसटी का यह फुटओवर ब्रिज

Mumbai : Foot over bridge collapsed near CST Railway Station
आतंकी अजमल कसाब

सरकार कराएगी हादसे की जांच

सेंट्रल रेलवे के डीआरएम डीके शर्मा के अनुसार, जिस ब्रिज के गिरने से यह हादसा हुआ उसकी देखरेख का काम बीएमसी करती है। ब्रिज का निर्माण कार्य रेलवे ने कराया था, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी बीएमसी की ही थी। 

वहीं मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि ब्रिज का एक स्लैब गिरा है। रेलवे और बीएमसी इसकी मेंटनेंस के बारे में जांच करेंगे। ब्रिज खराब हालत में नहीं था, इसमें छोटी-मोटी रिपेयरिंग की जरूरत थी, जोकि जारी थी। काम पूरा नहीं हुआ फिर भी इसे चालू रखा गया था, इसके बारे में भी जांच की जाएगी। 

कसाब ब्रिज भी कहा जाता है

सीएसटी के पास जो ब्रिज गिरा, उसे कसाब ब्रिज भी कहा जाता है। यह वही ब्रिज है जिसके जरिए 2008 में मुंबई हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब सीएसटी से मोकामा की ओर गया था। कसाब ने अपने साथी आतंकी के साथ इस पुल से हथगोले फेंके थे और गोलीबारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed