फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai's Parel Crystal Tower Fire: 4 Dead, 16 Injured In Fire At Apartments

मुंबई : 17 मंजिला पॉश इमारत में आग लगी, चार लोगों की मौत, 24 घायल

Wed, 22 Aug 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 22 Aug 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's Parel Crystal Tower Fire: 4 Dead, 16 Injured In Fire At Apartments

मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टावर की 12वीं मंजिल पर आज सुबह आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17मंजिला क्रिस्टल टावर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा है।

विज्ञापन


मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये। स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गये। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, धुंआ भवन की सीढ़ियों पर फैल गया। एहतियात के तौर पर लिफ्ट का प्रयोग नहीं किया गया। भवन के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग ने विशेष सीढ़ियों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अभी और लोगों के भवन के भीतर फंसे होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि दस दमकल गाड़ियां, पानी के चार टैंकर, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा

 

 




6 साल में 29,140 आग की घटनाएं

बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed