फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Delegation of BJP leaders led by Devendra Fadnavis met Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan and handed over their memorandum

महाराष्ट्र : राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, देवेंद्र फडणवीस बोले- सीएम ठाकरे की चुप्पी चिंताजनक

Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
सार

  • राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
  • परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की 
  • मुख्यमंत्री ठाकरे की चुप्पी चिंताजनक है - देवेंद्र फडणवीस 

विज्ञापन
Mumbai: Delegation of BJP leaders led by Devendra Fadnavis met Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan and handed over their memorandum
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचा। इस दौरान भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन


वहीं राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को सीएम से सवाल पूछने चाहिए कि अनिल देशमुख, सचिव वाजे और इनसे संबंधित पूरे मामले पर क्या कार्रवाई की गई है। सीएम उद्धव की चुप्पी चिंताजनक है। पूरी घटना दुखदायी और आश्चर्यचकित करने वाली है।
विज्ञापन

 
राज्य सरकार से तलब करें विस्तृत रिपोर्ट - फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले दिनों ‘‘कई घोटाले’’ सामने आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जबरन वसूली का खुलासा हो गया...स्थानांतरण रैकेट भी है...राज्य के अधिकारियों को धमकी दी जा रही...यह सब चिंताजनक है लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’

पिछले एक साल से घटी 100 घटनाओं को इकट्ठा किया - फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को राज्य सरकार से इस तरह की रिपोर्ट तलब करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे निष्क्रियता का खुलासा होगा।’’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कम से कम 100 ऐसी घटनाओं का ब्यौरा संकलित किया है जो राज्य में गत एक साल में घटी हैं और जो संविधान के खिलाफ तथा गैरकानूनी हैं। अब हमारी उम्मीद राज्यपाल से ही है।’’

कांग्रेस पर भी बोला हमला 
उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में घटक कांग्रेस पर भी हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कांग्रेस का अपना कोई रुख नहीं है...या वह वसूली गिरोह में पक्षकार है। कांग्रेस को इस वसूली में से कितना हिस्सा मिलता है, उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।’’


फडणवीस ने यह हमला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी के बाद किया है। चिट्ठी में सिंह ने आरोप लगाया था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस अफसरों के लिए हर महीने यहां के रेस्त्रां और बार से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का लक्ष्य तय किया था।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तबादले के आदेश को दी चुनौती

यह भी पढ़ें : मुंबई के मालाबार गेस्ट हाउस में मंत्रिमंडल की बैठक आज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed