{"_id":"605ace15245d5f71f430792d","slug":"mumbai-delegation-of-bjp-leaders-led-by-devendra-fadnavis-met-governor-bhagat-singh-koshyari-at-raj-bhavan-and-handed-over-their-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, देवेंद्र फडणवीस बोले- सीएम ठाकरे की चुप्पी चिंताजनक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, देवेंद्र फडणवीस बोले- सीएम ठाकरे की चुप्पी चिंताजनक
Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
सार
- राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
- परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की
- मुख्यमंत्री ठाकरे की चुप्पी चिंताजनक है - देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचा। इस दौरान भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
वहीं राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को सीएम से सवाल पूछने चाहिए कि अनिल देशमुख, सचिव वाजे और इनसे संबंधित पूरे मामले पर क्या कार्रवाई की गई है। सीएम उद्धव की चुप्पी चिंताजनक है। पूरी घटना दुखदायी और आश्चर्यचकित करने वाली है।
विज्ञापन
Maharashtra Vikas Aghadi (MVA) has lost moral ground, they are working only for power. After so many incidents, Maharashtra CM is silence, Pawar Sahab held two press conference, he just tried to protect the minister: Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra pic.twitter.com/Ou9COcJHqm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2021
राज्य सरकार से तलब करें विस्तृत रिपोर्ट - फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले दिनों ‘‘कई घोटाले’’ सामने आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जबरन वसूली का खुलासा हो गया...स्थानांतरण रैकेट भी है...राज्य के अधिकारियों को धमकी दी जा रही...यह सब चिंताजनक है लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब करें क्योंकि मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’
पिछले एक साल से घटी 100 घटनाओं को इकट्ठा किया - फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को राज्य सरकार से इस तरह की रिपोर्ट तलब करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे निष्क्रियता का खुलासा होगा।’’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कम से कम 100 ऐसी घटनाओं का ब्यौरा संकलित किया है जो राज्य में गत एक साल में घटी हैं और जो संविधान के खिलाफ तथा गैरकानूनी हैं। अब हमारी उम्मीद राज्यपाल से ही है।’’
कांग्रेस पर भी बोला हमला
उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में घटक कांग्रेस पर भी हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कांग्रेस का अपना कोई रुख नहीं है...या वह वसूली गिरोह में पक्षकार है। कांग्रेस को इस वसूली में से कितना हिस्सा मिलता है, उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।’’
फडणवीस ने यह हमला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी के बाद किया है। चिट्ठी में सिंह ने आरोप लगाया था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस अफसरों के लिए हर महीने यहां के रेस्त्रां और बार से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का लक्ष्य तय किया था।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तबादले के आदेश को दी चुनौती
यह भी पढ़ें : मुंबई के मालाबार गेस्ट हाउस में मंत्रिमंडल की बैठक आज