फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai customs recoavers 87 capsules of cocaine swallowed by Ghana passenger

Mumbai: घाना के शख्स ने पेट के अंदर छिपाई 13 करोड़ की कोकीन, पकड़े जाने पर उगले 87 कैप्सूल

Sat, 03 Sep 2022 04:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 04:16 PM IST
सार


घाना के यात्री को जांच के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया था। हालांकि, उसके सामान में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन
Mumbai customs recoavers 87 capsules of cocaine swallowed by Ghana passenger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घाना के एक यात्री को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह घाना से पेट के अंदर छिपाकर कोकीन से भरे हुए 87 कैप्सूल लेकर भारत आया था। 
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि घाना के एक यात्री के पास से 1,300 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये है। यात्री को 28 अगस्त को संदेह के आधार पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया था। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


घाना निवासी पैक्स मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा था। जहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसके सामान में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उसने कैप्सूल निगले है। जिसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन दिनों में निगले गए 87 कैप्सूलों को बाहर निकाला गया। यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed