फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Crime News Santa cruz Class Nine Student Slapped By Teacher, ruptures his eardrum

Mumbai: एक शक और शिक्षक ने नौवीं के छात्र को जड़ दिया जोरदार तमाचा, कान का फटा पर्दा, मामला दर्ज

Mon, 03 Oct 2022 09:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Oct 2022 09:55 AM IST
सार

बच्चे की पिटाई के आरोप में शिक्षक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित छात्र पर संदेह के चलते जोरदार तमाचा जड़ दिया था।
 

विज्ञापन
Mumbai Crime News Santa cruz Class Nine Student Slapped By Teacher, ruptures his eardrum
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज में एक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र को शिक्षक ने इतना जोरदार तमाचा जड़ दिया कि उसका कान का पर्दा फट गया। छात्र को अस्पताल ले जा गया जहां जांच के बाद पता चला की उसके कान में गंभीर जख्म हो गया है। उसे सुनाई भी कम दे रहा था। संस्कृत शिक्षक कमलेश तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 (गंभीर चोट) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चे के साथ क्रूरता बरतने के चलते मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


शिक्षक को हुआ संदेह और जड़ दिया तमाचा
संस्कृत के टीचर कमलेश तिवारी क्लास ले रहे तो उनको शक हुआ कि छात्र नीरज यादव (14) लेक्चर पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि शिक्षक ने मेरे बेटे को थप्पड़ मार दिया क्योंकि मेरे बेटे ने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा था। मेरे बेटे ने कहा कि अन्य छात्र लेक्चर के दौरान जोर से बात कर रहे थे जिससे शिक्षक नाराज हो  गए और उनको लगा कि वह मुंह पर हाथ रखकर बात कर रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में कान का पर्दा फटा पाया गया
प्रिंसिपल को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो दो महिला शिक्षकों को उसे डॉक्टर के पास परीक्षण के लिए ले जाने को कहा। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच हुई तो नीरज ठीक से सुन नहीं पा रहा था।  मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि नीरज के कान का पर्दा फट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed