फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Court granted bail to all six accused in Matter of Ex navy officer madan sharma

पूर्व नौसेना अधिकारी मारपीट मामला: छह शिवसेना कार्यकर्ता फिर से गिरफ्तार किए गए

Wed, 16 Sep 2020 05:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Court granted bail to all six accused in Matter of Ex navy officer madan sharma
पूर्व नौसेना अधिकारी - फोटो : ANI

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा की पिछले हफ्ते कथित पिटाई करने वाले जमानत पर छूटे छह शिवसैनिकों को पुलिस ने मंगलवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जबरन घर में घुसने, हमला और गलत तरीके से नियंत्रण करने की आईपीसी की धारा 452 भी जोड़ी गई है, जो कि गैरजमानती है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते भाजपा विधायक अतुल भटखलकर द्वारा ट्विटर पर पूर्व नौसेना अधिकारी पर हमले का वीडियो पोस्ट करने के बाद आरोपी शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उन पर हल्की धारा लगने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी। बाद में महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, भटखलकर और पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 326, 452 और 450 भी लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


सीसीटी फुटेज और शिकायतकर्ता के बयान पर सामता नगर थाने ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामले में धारा 452 जोड़ते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि शर्मा ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मजाक बनाने वाला कार्टून सोशल मीडिया पर साझा किया था। शुक्रवार को हमले के बाद शर्मा ने ठाकरे से कहा था कि वह उनसे और पूरे देश से माफी मांगें। साथ ही कहा कि वह कानून-व्यवस्था कायम रखने में सक्षम नहीं हैं तो इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडागर्दी के शिकार पूर्व नेवी अफसर बोले, हां अब मैं भाजपा-संघ के साथ

शिवसैनिकों की पिटाई के शिकार पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह अब से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ हैं। इससे पहले शर्मा ने भाजपा नेताओं मंगल प्रभात लोढ़ा और अतुल भटखलकर के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की।

सेवानिवृत्त 62 वर्षीय सैन्य अधिकारी ने कहा कि जिन्होंने उन पर हमले किए हैं, उनके खिलाफ वह कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। शर्मा ने कहा, जब मुझे पीटा गया, तब उन्होंने मुझ पर भाजपा और संघ के साथ होने का आरोप लगाया था। इसलिए आज से मैं भाजपा और संघ के साथ हूं। कोश्यारी को सौंपे पत्र में शर्मा ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार से न्याय नहीं मिला। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस मामले में उनकी नाखुशी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक पहुंचा दें।

क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वाले एक कार्टून को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड करना पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को भारी पड़ गया। शिवसैनिकों ने इस कार्टून को उद्धव का अपमान समझा और पूर्व अधिकारी पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कर दिया था।

पुलिस को दिए अपने बयान में शर्मा ने बताया है कि कार्टून फॉरवर्ड करने के बाद बीते शुक्रवार को सुबह 10 बजे से पहले मुझे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने मुझसे नाम और घर का पता पूछा। आधे घंटे बाद, खुद को कमलेश कदम बताते हुए एक व्यक्ति ने फोन किया और पूछने लगा कि मैंने कार्टून क्यों पोस्ट किया। 

शर्मा ने बयान में बताया कि मैंने कदम से कहा कि मैंने सिर्फ कॉर्टून को एक व्हाट्सएप ग्रुप से दूसरे में फॉरवर्ड किया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब, एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरे घर के टेलीफोन नंबर पर फोन किया और कहा कि मैं सोसायटी के गेट पर आऊं, क्योंकि वह मुझसे बात करना चाहता है। 


पूर्व नौसेना अधिकारी ने बताया कि जब मैं सोसायटी के गेट पर पहुंचा तो वहां 8-10 लोग खड़े थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने उस कॉर्टून को व्हाट्सएप पर क्यों पोस्ट किया। मैंने उन्हें फिर बताया कि मैंने सिर्फ एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड किया है। लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी और मुझे बुरी तरह पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed