फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai court declares IPS officer Param Bir Singh a proclaimed offender in extortion case news in Hindi

महाराष्ट्र: भगोड़ा अपराधी घोषित किए गए मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

Wed, 17 Nov 2021 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 06:54 PM IST
सार

मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को एक भगोड़ा अपराधी घोषित करने के लिए मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल किए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने बुधवार को दी। परमबीर सिंह मई से लापता हैं।

विज्ञापन
Mumbai court declares IPS officer Param Bir Singh a proclaimed offender in extortion case news in Hindi
परमबीर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को परमबीर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई उनके और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। 

विज्ञापन


शहर के गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज इस मामले में मुंबई पुलिस का बर्खास्त एपीआई सचिव वाजे भी एक आरोपी है। इसके अलावा पुणे में भी इस साल मई से लापता चल रहे सिंह के खिलाफ वसूली का एक मामला दर्ज किया गया है। सिंह के खिलाफ पहले ही तीन गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कई बार बुलाने के बाद भी पेश नहीं हुए हैं परमबीर सिंह
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह कहते हुए इसकी अनुमति मांगी थी कि गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद भी आईपीएस अधिकारी का पता नहीं चल पा रहा है। परमबीर सिंह के साथ सह आरोपी विनय सिंह और रियाज भट्टी को भी भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिन में नहीं आए शुरू होगी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया
विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने कहा कि अब पुलिस परमबीर सिंह को वांछित आरोपी घोषित कर सकती है और भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वह 30 दिनों में कानून के पास नहीं आए तो पुलिस उनकी संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

अनिल देशमुख पर लगाया 100 करोड़ की वसूली का आरोप
परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सौ करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद मई में वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर गए थे। उसके बाद से वे लापता हैं। मामले की जांच के लिए गठित चांदीवाल आयोग के बार-बार तलब करने के बावजूद वे पेश नहीं हुए।


प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी में विस्फोटक बरामद होने और इसके कुछ दिन बाद ही ठाणे के एक कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed