{"_id":"6078a3aba7ac03723670f5fc","slug":"mumbai-couple-convicted-in-qatar-drug-case-returns-home-after-being-cleared-of-all-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकून: कतर में धोखे से ड्रग्स केस में फंसे दंपती दो साल बाद लौटा वतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुकून: कतर में धोखे से ड्रग्स केस में फंसे दंपती दो साल बाद लौटा वतन
Fri, 16 Apr 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:05 AM IST
सार
- जा रहे थे हनीमून मनाने पहुंच गए थे जेल
- चाची ने उपहार बताकर बैग में रखा था मादक पदार्थ
विज्ञापन
शरीक कुरैशी और उनकी पत्नी ओनिबा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कतर में धोखे से ड्रग्स के केस में फंसे मुंबई के दंपती दो साल बाद बृहस्पतिवार को वतन लौट आए। इस दंपती को 10 साल की सजा हो गई थी और जिंदगी खत्म मान चुके थे। लेकिन शुक्र है कि बृहस्पतिवार को दंपती ओनिबा और शरीक कुरैशी जेल में ही पैदा हुई अपनी छोटी बेटी के साथ मुंबई वापस आ गए।
विज्ञापन
नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी ने कहा कि यह दंपती साल 2019 में कतर रवाना हुआ था। लेकिन हवाई अड्डे पर पहुंचते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। शारिक और उसकी पत्नी को जुलाई 2019 में कतर के अधिकारियों ने हमद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4.1 किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बाद में यह पता चला कि शारिक की चाची तबस्सुम कुरैशी ने मादक पदार्थ की तस्करी के लिए उनका इस्तेमाल किया। उसने दंपती को उपहार बताते हुए उनकी बैग में मादक पदार्थ रख दिया था। तबस्सुम ने ही उनकी यात्रा का बंदोबस्त किया था। ओनिबा ने पिछले साल फरवरी में जेल में बेटी आयत को जन्म दिया।
विज्ञापन
दंपती के परिजनों ने भारत सरकार से संपर्क कर मामले में दखल देने की मांग की थी, इसके बाद एनसीबी ने कतर में अधिकारियों से संपर्क किया। दंपती ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। इस दौरान दंपती को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। इस मामले में एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि बेकसूर दंपती को आरोपों से बरी कर दिया गया है।