फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Congress Office Owes 2 lakh of Neighbourhood Chaiwalla

कंगाल हुई मुंबई कांग्रेस, नहीं चुका पा रही है चाय वाले की उधारी

Thu, 22 Dec 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 22 Dec 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Congress Office Owes 2 lakh of Neighbourhood Chaiwalla

देश में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही कांग्रेस की सत्ता से बेदखल होने के बाद आर्थिक हालत खराब हो गई है। कांग्रेस संगठन की मालदार इकाई मानी जाने वाली मुंबई कांग्रेस को अब अपने उधार चुकाने में भी दिक्कतें आ रही है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके पास चाय वाले का दो लाख रुपये बकाया है और वह उसे चुकाने में असमर्थ है। अब चाय वाले ने मुंबई कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चाय देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


साल 2014 के बाद से कांग्रेस केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता से बेदखल है। इन दोनों ही जगहों से सत्ता से बाहर होने के कारण आर्थिक समस्या सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आजाद मैदान स्थित मुंबई विभागीय कांग्रेस कमेटी का दफ्तर है जिसे राजीव गांधी भवन नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे इंदर जोशी नाम का एक चाय वाला अपनी दुकान चलाता है। पार्टी अधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच इंदर की चाय को काफी पसंद किया जाता है।

'एक अधिकारी की लापरवाही की वजह से ये पैसे बकाया हो गए'

Mumbai Congress Office Owes 2 lakh of Neighbourhood Chaiwalla

इंदर का दावा है कि कांग्रेस पार्टी के पास उसकी चाय के दो लाख रुपये उधार हैं। कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय से चाय के पैसे नहीं दिए हैं। इस वजह से अब हमने भी उन्हें उधारी चाय देना बंद कर दिया है। हालांकि जोशी को उम्मीद है कि उसे पैसे मिल जाएंगे। लेकिन, कब तक  मिलेंगे उसे भी नहीं पता। 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी के पास चाय वाले के पैसा बकाया है। निरुपम के अनुसार बकाया पैसे का मामला कुछ हफ्ते पहले मेरे संज्ञान में लाया गया था। पार्टी के एक अधिकारी की लापरवाही की वजह से ये पैसे बकाया हो गए।

हमें उस चाय वाले को चार लाख रुपये देने थे, जिसमें से दो लाख रुपये दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब चार महीने तक उसे पैसे नहीं दिए गए थे, लेकिन हम बहुत जल्द पूरे पैसे दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed