फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai braces for maratha rally, traffic comes to an halt bring chaos to commuters

मराठा आंदोलन से बेहाल मुंबई, सड़कों पर निकला हुजूम, विधानसभा के बाहर शिवसेना का प्रदर्शन

Wed, 09 Aug 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 09 Aug 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
mumbai braces for maratha rally, traffic comes to an halt bring chaos to commuters
- फोटो : Twitter

मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ मुंबई में बुधवार को होने वाले मार्च से पहले शहर में जगह-जगह जाम लग गया। जाम के चलते शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि पांच लाख मराठा 11 बजे से आरक्षण और अहमदनगर जिले के कोपार्डी में हुए गैंगरेप व हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने के लिए शांतिपूर्ण मार्च करेंगे।

विज्ञापन


आंदोलन के चलते जेजे फ्लाईओवर पर लोगों का हुजूम जमा हो गया है।

वहीं अब इस आंदोलन से शिवसेना विधायक भी जुड़ चुके हैं। शिवसेना विधायक महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।जिसके चलते महाराष्ट्र विधानसभा 1:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
यह मार्च दक्षिण मुंबई से निकलेगा, लेकिन फिलहाल इसका असर पूरे शहर में देखने को मिला है। 



मार्च के चलते स्कूल किए गए बंद
मराठा मार्च के चलते पूरे शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिस रास्ते पर इस मार्च को निकाला जाएगा वो पूरा रास्ता सुबह से ही ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed