फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: BMC's job of catching a rat for unemployed

मुंबई: चूहा पकड़ना आता हो तो जाइए बीएमसी के पास, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Sat, 21 Jul 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: BMC's job of catching a rat for unemployed

मानसून आने के साथ-साथ मुंबई की महानगर पालिका के सामने नई-नई चुनौतियां भी सामने आने लगी हैं। पानी भरने से पूरी मुंबई में चूहों के निकलने से बीएमसी परेशान है। मानसून के मौसम में चूहे हर साल लेप्टोस्पायरोसिस नाम की संक्रामक बीमारी फैलाते हैं। बीएमसी ने चूहों से निपटने के लिए बेरोजगारों युवकों का सहारा लिया है। बीएमसी ने योजना बनाई है कि वह रात में इन चूहों को मारने का मौका बेरोजगार युवकों को देना चाहती है। 

विज्ञापन

 



समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुंबई नगर पालिका  के पशु संक्रमण निरोध अधिकारी आर ए नरिनगरेकर ने बताया है कि पिछले 6 महीनों में बीएमसी ने 2,27,000 चूहों को मारा है। चूहों की बढ़ती तादाद और संक्रामक बीमारी फैलने के खतरे की आशंका के चलते हमने चूहों को मारने के लिए रात में चूहामार अभियान चलाने का फैसला लिया है। हम चूहा मारने के काम के जरिए बेरोजगार युवकों को रोजगार का मौका भी देना चाहते हैं। पानी भरने के कारण चूहों से लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चूहों का खात्मा बहुत जरूरी है। इससे निपटन के लिए हमें काम की गति को और तेज करने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे बता दें कि मुंबई और ठाणे में लगातार बारिश का दौर भी जारी है। ऐसे में न सिर्फ स्कूल कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है, बल्कि कुछ स्टेशन तो पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, वसई, नवी मुंबई, सोपार और ठाणे, दादर, सायन, माटुंगा, ब्रांदा, खार, सांताक्रूज, कांदिवली, बोरीवली और कोलाबा में भारी बारिश के कारण भीषण जलभराव हो गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed