फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai : BMC declared to reduce water supply from thursday

बढ़ेंगी मुंबई वासियों की मुश्किलें, बीएमसी ने किया पानी सप्लाई में कटौती का एलान

Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mumbai : BMC declared to reduce water supply from thursday

मुंबई में गुरुवार से पानी की सप्लाई में 10 फीसद की कटौती की जाएगी। बीएमसी ने एलान किया कि यह कटौती अगले साल मानसून आने तक जारी रहेगी। इस बार कम बारिश होने के चलते बीएमसी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


यह कटौती पानी की मात्रा और सप्लाई के समय दोनों में की जाएगी। पानी की मात्रा में 10 फीसद और सप्लाई के समय में 15 फीसद की कटौती की जाएगा। यानी अगर अभी आपको 60 मिनट तक पानी सप्लाई मिलती है तो अब आपको 51 मिनट ही सप्लाई मिलेगी। 

विज्ञापन

शहर की झीलों में पानी का भंडार कम

बीएमसी ने यह निर्णय तब लिया जब पता चला कि शहर की झीलों में पानी भंडार पिछले साल की तुलना में करीब 15 फीसद कम है। इसका प्रमुख कारण कम बारिश का होना है। बता दें कि बीएमसी हर साल एक अक्टूबर से अगले साल की 31 जुलाई तक के लिए पानी आपूर्ति की योजना बनाती है। 

बता दें कि मुंबई में पानी सप्लाई की मांग जहां रोजाना 4200 लाख लीटर है वहीं सप्लाई केवल 3,800 लाख लीटर की होती थी, वहीं कटौती के बाद अब इसमें 380 लाख लीटर की और कमी हो गई है।

मुंबई में पानी की सप्लाई शहर के आस-पास की सात झीलों से होती है। इनमें मोदक सागर, तांसा झील, वेहर झील, तुलसी झील, ऊपरी वैतर्णा, भटसा और मध्य वैतर्णा झीलों से पानी की सप्लाई की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed