फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai BEST bus crash: Driver booked on charges of culpable homicide Latest News Update

Mumbai BEST Bus Crash: मुंबई बस दुर्घटना में चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला; फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान

Tue, 10 Dec 2024 10:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Dec 2024 10:23 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक संजय मोरे को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Mumbai BEST bus crash: Driver booked on charges of culpable homicide Latest News Update
दुर्घटना की तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुंबई हादसे में शामिल बेस्ट बस के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और 43 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई, जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का भाभा अस्पताल, सायन अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल सहित अलग-अलग चिकित्सा सुविधाओं में इलाज चल रहा है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो घटना के समय बंदोबस्त ड्यूटी पर थे। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक संजय मोरे को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


चालक शराब के नशे में था या नहीं?
अधिकारी ने बताया कि चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके खून के नमूने ले लिए गए हैं। अब यह पता लगाया जाएगा कि वह शराब के नशे में था या नहीं? बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के ब्रेक फेल होने की आशंका
पुलिस को संदेह है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस वजह से चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। हालांकि, विशेषज्ञों की ओर से इसकी पुष्टि की जाएगी। दुर्घटना के पांच घंटे से अधिक समय बाद बेस्ट ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया था।

बेस्ट ने वेट लीज पर लिया था
इससे पहले अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि बस कुर्ला (पश्चिम) में पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद एक आवासीय सोसायटी बुद्ध कॉलोनी में घुस गई। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह बस हैदराबाद स्थित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वाहन थी और इसे बेस्ट ने वेट लीज पर लिया था।

टक्कर मारने से पहले बेस्ट की बस 200 मीटर तक घूम गई थी: प्रत्यक्षदर्शी
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से पहले बस असंतुलित हो कर 200 मीटर तक घूम गई और फिर उसने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। कुर्ला निवासी जैद अहमद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकल रहे थे, तभी उन्होंने तेज आवाज सुनी।


उन्होंने कहा कि मैं दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचा और देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों, एक ऑटोरिक्शा और तीन कार सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। मेरी आंखों के सामने कुछ लोग मृत पड़े थे। चालक तेज गति से बस चला रहा था और बस ने असंतुलित हो कर लगभग 200 मीटर तक घूमने के बाद सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हमने ऑटोरिक्शा से यात्रियों को बचाया और उन्हें दूसरे तिपहिया वाहन से भाभा अस्पताल ले गए। मेरे दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed