फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi

यह Video फिल्मी नहीं है: एक एक्सीडेंट होता है...एंबुलेंस आती है और शुरू होता है कारों के टकराने का सिलसिला

Wed, 05 Oct 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Oct 2022 01:29 PM IST
सार

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident in Hindi: आइए जानते हैं आखिर यह हादसा कैसे हुआ? क्यों इसे लोग सिर्फ एक हादसा मानने के लिए तैयार नहीं हैं? क्यों इस दुर्घटना की तुलना किसी फिल्मी शूट से हो रही है? पढ़ें पूरी खबर.. 

विज्ञापन
Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : PTI

विस्तार

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident: कभी-कभी कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जो अपने पीछे एक कहानी छोड़ कर जाते हैं। घटनाएं विचित्र सी लगती हैं। देखने-सुनने और पढ़ने वाला सोचने को मजबूर हो जाता है कि यह वाकई एक हादसा था या साजिश या कोई फिल्म...

विज्ञापन

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : PTI

बीती रात मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड पर ऐसा ही एक हादसा हुआ। यहां एक घायल को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस से एक के बाद एक कर तीन कारें टकराईं। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे हैं। 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। आइए जानते हैं आखिर यह हादसा कैसे हुआ? क्यों इसे लोग सिर्फ एक हादसा मानने के लिए तैयार नहीं हैं? क्यों इस दुर्घटना की तुलना किसी फिल्मी शूट से हो रही है? पढ़ें पूरी खबर.. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था दरम्यिानी रात?

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi
कार के उड़ गए परखच्चे - फोटो : PTI

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार-गुरुवार की  दरम्यिानी रात की है। करीब तीन बजे बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ने वाले सी लिंक पुल पर खंभा संख्या 76 और 78 के बीच एक हादसा होता है। खबर मिलती है कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलते ही एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा जाता है।

विज्ञापन

कहां से आई तीन कारों वाली स्टोरी?

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : PTI

एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती है और घायल को कार से बाहर निकाला जाता है। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं दो अन्य कारें रुक जाती हैं और एम्बुलेंस चालक की मदद के लिए कार सवार बाहर आते हैं। वे आगे बढ़ते ही हैं कि पीछे से आ रही तीसरी कार इन दोनों कारों को टक्कर मार देती है। लाइन से खड़ीं कारों में टक्कर लगते ही वे सीधे एम्बुलेंस से टकरा जाती हैं और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच जाती है। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस बल 

Mumbai Bandra Worli Sea link Accident Horrific Video of Ambulance and car collision News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : PTI

अभी तक जिस घटना को सामान्य सड़क हादसा माना जा रहा था, वह इतनी बड़ी हो जाती है कि भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया,  एक कर्मचारी समेत 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article