{"_id":"60b8e3518a222c22994cd67e","slug":"mumbai-asia-largest-slum-dharavi-defeats-covid-second-wave-only-one-corona-positive-case-found-in-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : चार महीनों में पहली बार धारावी में कोरोना का पहला मामला आया सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : चार महीनों में पहली बार धारावी में कोरोना का पहला मामला आया सामने
Thu, 03 Jun 2021 07:42 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:42 PM IST
सार
महाराष्ट्र के 18 जिलों को अनलॉक की घोषणा के बाद एक और बड़ी खबर आई है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी (Dharavi) में 4 महीनों में पहली बार कोरोना वायरस का सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला है।
विज्ञापन
मुंबई का धारावी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
चार महीनों में पहली बार, मुंबई की धारावी में कोरोना वायरस का गुरुवार को सिर्फ एक नया मामला सामने आया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया झुग्गी-बस्ती इलाके में बुधवार को एक भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि धारावी में कुल मामले 6,829 हो गए हैं, जिनमें से 6,451 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं तथा 19 का इलाज चल रहा है। धारावी अप्रैल के शुरु में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया था तथा आठ अप्रैल को 99 मामले आए थे।
विज्ञापन
करीब ढाई वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैले धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती माना जाता है जिसकी आबादी साढ़े छह लाख से अधिक है।