{"_id":"59daf1124f1c1ba7678b4c0e","slug":"mumbai-airport-main-runway-potholes-take-offs-late-for-4-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के बाद मुंबई एयरपोर्ट का रनवे भी हुआ गड्ढों का 'शिकार', चार घंटे लेट हुआ टेकऑफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सड़कों के बाद मुंबई एयरपोर्ट का रनवे भी हुआ गड्ढों का 'शिकार', चार घंटे लेट हुआ टेकऑफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की सड़कों के साथ-साथ वहां के एयरपोर्ट भी गड्ढों का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रविवार (8 अक्टूबर) को स्पाइस जेट की एक फ्लाइट को मुंबई से कोच्चि जाना था लेकिन रनवे पर गड्ढों की वजह से उसकी उड़ान चार घंटे लेट हो गई। गड्ढों की जानकारी मिलते ही फ्लाइट रोक दी गई। दरअसल, गड्ढों के ऊपर से उड़ान भरने पर उसके अंदर की मिट्टी, धूल और मलबा उड़कर प्लेन के इंजन में घुस सकता है जो बड़े हादसे को दावत देने जैसा होता।
मुंबई एयरपोर्ट पर रोजाना लगभग 900 फ्लाइट्स उतरती और उड़ान भरती हैं और गड्ढों की वजह से सबको दिक्कत हुई। मुख्य रनवे बंद होने के बाद दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया लेकिन वह उतना सक्षम नहीं था।
पढ़ें: एयरपोर्ट के लिए जरूरी नहीं होगा कागजों का तामझाम, बायोमेट्रिक से मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, सुबह पांच बजे पायलट को दो गड्ढों के बारे में जानकारी मिली जिनमें से एक की चौड़ाई तो 90 फीट थी और वह रनवे के बिल्कुल शुरुआत में था। पायलट की रिपोर्ट के बाद रनवे सुबह 6.17 से 10 बजे तक बंद रहा।
मीडिया से बात करते हुए एयरलाइन कमांडर ने अपना गुस्सा जाहिर किया, उन्होंने कहा कि रनवे को ऐसे कैसे छोड़ा जा सकता है? मैंने अपने 25 साल के करियर में ऐसा नहीं देखा है। रनवे को म्यूनिसिपल रोड की तरह नहीं रख सकते।