{"_id":"59c9c7fb4f1c1bcd538b472f","slug":"aviation-ministry-is-planing-for-biometrics-entry-at-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के लिए जरूरी नहीं होगा कागजों का तामझाम, बायोमेट्रिक से मिलेगी एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरपोर्ट के लिए जरूरी नहीं होगा कागजों का तामझाम, बायोमेट्रिक से मिलेगी एंट्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
एविएशन मिनिस्ट्री यात्रियों के एयरपोर्ट पर एंट्री के तरीके को और भी आसान करने की तैयारी कर रही है। उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को पेपर चेकिंग की जटिल प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए बायोमेट्रिक एंट्री का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार एयरपोर्ट पर पहले से ही एंट्री के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिससे कागजी प्रक्रिया के बजाय मोबाइल से वो काम निपटाए जा सकें। अब नई प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की मदद से बायोमेट्रिक एंट्री की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे का कहना है कि ऐसा होने के बाद हर यात्री को चेकिंग पर सिर्फ बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा, न कि अपने आइडेंटिफिकेशन प्रूफ्स दिखाने होंगे। इतना ही नहीं उन्हें अपनी टिकट को दिखाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
दरअसल, फिलहाल यात्रियों को एंट्री की हर स्टेज पर स्टैंपिंग प्रोसेस का सामना करना पड़ता है। चौबे के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिजिटल यात्रा प्लान पर काम कर रही है। इनमें देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स शामिल होंगे, जिनमें बंगलूरू और हैदराबाद एयरपोर्ट भी हैं।