फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai airport custom department seized gold foreign currency worth crore kochi airport shocking video

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ों का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त, तस्करी का तरीका हैरान कर देगा

Fri, 10 Feb 2023 09:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Feb 2023 09:55 AM IST
सार

कस्टम विभाग ने एक यात्री से करीब 90 हजार अरब अमीराती दिरहम और अन्य यात्री से 90 हजार यूएस डॉलर जब्त किए हैं। जब्त की गई विदेशी मुद्रा की कीमत करीब 92 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन
mumbai airport custom department seized gold foreign currency worth crore kochi airport shocking video
एयरपोर्ट से जब्त किया गया सोना - फोटो : ANI

विस्तार

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ों रुपए का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त की है। खबर के अनुसार, 8-9 फरवरी 2023 को यह जब्ती हुई है। जिसमें कस्टम विभाग ने एक व्यक्ति से करीब 2.8 किलो सोना जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपए है। कस्टम विभाग ने एक यात्री से करीब 90 हजार अरब अमीराती दिरहम और अन्य यात्री से 90 हजार यूएस डॉलर जब्त किए हैं। जब्त की गई विदेशी मुद्रा की कीमत करीब 92 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


यूएस डॉलर की तस्करी कर रहे आरोपी यात्री ने डॉलर एक पैकेट में डालकर उसे अपने बैग में इस तरह से सिल दिया था कि उसे पकड़ना बेहद मुश्किल था लेकिन कस्टम विभाग ने गजब की चतुराई दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। इसी तरह दिरहम की तस्करी करने वाले व्यक्ति ने एक डिब्बे में इस तरह से दिरहम को छिपाया हुआ था कि एक बार की तो कस्टम विभाग भी चकमा खा गया लेकिन गहराई से पड़ताल में आरोपी धरा गया।  
विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में कोच्चि एयरपोर्ट से भी गिरफ्तारी हुई है। जहां कस्टम विभाग ने एक यात्री से करीब 805.62 ग्राम सोना बरामद किया गया है। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 40 लाख रुपए है और आरोपी यात्री ने कैप्सूल के रूप में सोने को कंपाउंड फॉर्म में अपने शरीर में छिपाया हुआ था। आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ निवासी रिशाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विदेश से सोने विदेशी मुद्रा की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक यात्री से करीब दो किलो सोना जब्त किया था। आरोपी सोने को कंपाउंड फॉर्म में पैक करने के बाद उसे पैरों में बांधकर ले जा रहा था। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 85 लाख रुपए आंकी गई थी। खास बात है कि आरोपी हर बार कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए गजब तरीका अपनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed