फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai-Ahmadabad bullet train project ready for takeoff

समय से पहले शुरू हो रहा है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, 14 सितंबर को मोदी-अबे रखेंगे आधारशिला

Tue, 12 Sep 2017 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
Mumbai-Ahmadabad bullet train project ready for takeoff
अहमदाबाद में लगे पोस्टर - फोटो : REUTERS

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काउंट डाउन बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। 14 सितंबर को इस प्रोजेक्ट की बुनियाद रखी जाएगी। प्रोजेक्ट पर काम भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की उपस्थिति में गुजरात के साबरमती में प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसे समय से पहले 15 अगस्त 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन से बढ़ेगा रोजगार और भारतीय रेलवे में आएगी क्रांति- रेलमंत्री
       
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम 2018 में शुरू होना था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के लिए आधारशिला समय से पहले रखी जा रही है। यह ट्रेन साबरमती से मुंबई के बीच 508 किमी. लंबी लाइन पर दौड़ेगी, जिसमें से 156 किमी. महाराष्ट्र में, 351 किमी. गुजरात में और 2 किमी. दादर-नागर हवेली में होगा। प्रोजेक्ट को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

गुजरात के साबरमती से मुंबई के बीच 12 स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी। रास्ते में ट्रेन 21 किमी. टनल में चलेगी। साथ ही यह ठाणे से सरक्रीक के बीच करीब सात किमी. समुद्र के भीतर से गुजरेगी। जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जाइका) और भारत सरकार ने मिलकर फिजिबिलिटी स्टडी का काम पूरा कर लिया है। इस रेल खंड पर मुंबई, ठाणे, विरार, ब्यास, वापी, विलमूरा, सूरत, भरुच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 21 स्टेशन होंगे।

बडोदरा में खुलेगा हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Mumbai-Ahmadabad bullet train project ready for takeoff

इस प्रोजेक्ट पर कुल 1,08,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रोजेक्ट की लागत का 81 प्रतिशत लोन जापान 0.1 प्रतिशत ब्याज पर देगा। इस ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी. प्रति घंटा होगी। हालांकि यह ट्रेन 320 किमी. प्रति घंटे के रफ्तार से ही चलेगी और अहमदाबाद से मुंबई की दूरी महज 2 घंटा 58 मिनट में पूरी करेगी। 


बडोदरा में खुलेगा हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए बडोदरा में हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा। यहां चार हजार रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए इस समय 300 रेल अधिकारी जापान में ट्रेनिंग ले रहे हैं।       
    
भारत में होगा बुलेट ट्रेन निर्माण, एक्सपोर्ट भी करेंगे : पीयूष गोयल 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए आयोजित प्रजेंटेशन में कहा कि यह प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया का भाग होगा। जापान से हम हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए तकनीक लेंगे। आने वाले दिनों में भारत भी बुलेट ट्रेन के निर्मा में सक्षम होगा और भविष्य में बुलेट ट्रेन का एक्सपोर्ट करेगा। 

समय से पहले प्रोजेक्ट शुरू करने के राजनीतिक मायने
समय से पहले इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के कुछ राजनीतिक मायने भी हैं। इस साल के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन समय से पहले चलाने की घोषणा भाजपा को राजनीतिक फायदा दिलाएगी। मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को केंद्र और गुजरात की भाजपा सरकार चुनाव में उपलब्धि के रूप में भुनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed