फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai A plush tower will be built for ministers by demolishing 105-year-old bungalow

मुंबईः 105 साल पुराने बंगले को गिराकर मंत्रियों के लिए बनेगा आलीशान टॉवर

Fri, 21 Feb 2020 09:32 PM IST
अनवर अंसारी सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Mumbai A plush tower will be built for ministers by demolishing 105-year-old bungalow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों ने सरकारी बंगलों की सजावट पर करोड़ों रुपए खर्च किए। अब सरकार ने मंत्रियों के लिए दक्षिण मुंबई के मलबार हिल स्थित 105 साल पुराने बंगले पुरातन को गिराकर उसकी जगह 18 मंजिला आलीशान टॉवर बनाने का फैसला लिया है। सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इस टॉवर के निर्माण पर तकरीबन 120 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एक तरफ सरकार की तिजोरी खाली है और दूसरी तरफ मंत्रियों के बंगलों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने से विपक्षी दल आक्रमक हैं। मुंबई का पॉश इलाका मलबार में बनने वाला यह टॉवर हिल की सड़क पर चढ़ने के बाद सह्याद्री गेस्ट हाऊस के बगल में स्थित है। इस बंगले में अनेक दिग्गज मंत्री रह चुके हैं। पिछली सरकार में वर्ष 2014 से 2019 तक शिवसेना के वरिष्ठ नेता उद्योगमंत्री सुभाष देसाई यहां रह चुके हैं। सह्याद्री गेस्ट हाऊस और वर्षा बंगले के नजदीक होने से यह मंत्रियों का पसंदीदा बंगला रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना की अनुमति के लिए जल्द ही सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन

हर मंजिल पर होगा एक मंत्री का आवास

पुराने बंगले को गिराकर 10337.80 क्षेत्रफल मीटर में निर्माण कार्य होगा। हर मंजिल पर 574 वर्गमीटर में एक मंत्री का आवास होगा। इसमें रहने के कमरे, चार शयनकक्ष, रसोइघर, दफ्तर, अतिथि प्रांगण, बैठक, दो कर्मचारी कक्ष और संग्रहण स्थान के अलावा अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहां आगंतुकों के लिए अलग लॉबी और लिफ्ट लगी होगी। मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा मेहमानों और आगंतुकों के आने-जाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। इस बंगले की जगह पर 18 मंजिला टॉवर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed