Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai 8-Year-Old Girl Dies After Alleged Physical Assault henious crime Stepfather Arrested on Murder Charges

मुंबई में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी: इलाज के दौरान मौत, सौतेला पिता गिरफ्तार; यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप

Sun, 29 Nov 2026 05:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 29 Nov 2026 05:55 PM IST
सार

मुंबई में आठ साल की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों को उसके निजी अंगों पर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद यौन उत्पीड़न का संदेह हुआ। जांच में सौतेले पिता पर पहले भी मारपीट करने के आरोप सामने आए। आरोपी गिरफ्तार है। आखिर बच्ची के साथ क्या हुआ था? क्या पोस्टमार्टम और पुलिस जांच से पूरी घटना की सच्चाई सामने आएगी? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Mumbai 8-Year-Old Girl Dies After Alleged Physical Assault henious crime Stepfather Arrested on Murder Charges
सौतेले पिता पर हत्या का केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई में आठ साल की बच्ची के साथ कथित शारीरिक और यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में उसके 28 वर्षीय सौतेले पिता को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना 25 नवंबर को ठाणे के दहिसर ठाकुर पाड़ा इलाके में हुई थी, जो शील डायघर थाना क्षेत्र में आता है। आरोपी अपनी 29 वर्षीय पत्नी और उसकी पहली शादी से हुई बच्ची के साथ रहता था। घटना के बाद बच्ची को पहले स्थानीय क्लीनिक और फिर शीलफाटा के अस्पताल ले जाया गया। वहां माता-पिता ने डॉक्टरों को बताया कि बच्ची घर में गिर गई थी और उसके सिर में चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों को शरीर पर चोट के निशान कैसे मिले?
बच्ची को पहले कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल और फिर मुंबई के भोईवाड़ा स्थित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। केईएम अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची के निजी अंगों पर चोट और नीले निशान देखे। इससे यौन उत्पीड़न का संदेह हुआ। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी भोईवाड़ा पुलिस को दी। इसके बाद 26 नवंबर की रात शील डायघर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मां ने फिर यही बताया कि बच्ची फिसलकर गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर किन कानूनों के तहत कार्रवाई हुई?

  • पुलिस ने सौतेले पिता को रविवार को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या समेत अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया।
  • उस पर पॉक्सो कानून और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।
  • पुलिस मामले में बच्ची के साथ कथित मारपीट और यौन उत्पीड़न की जांच कर रही है।


जांच में सौतेले पिता पर क्या आरोप सामने आए?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो स्थानीय स्तर पर पूछताछ में पता चला कि सौतेला पिता बच्ची के साथ कथित तौर पर पहले भी मारपीट करता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना वाले दिन भी उसने बच्ची को कथित रूप से पीटा था। हालांकि, बच्ची की मौत 28 नवंबर को इलाज के दौरान केईएम अस्पताल में हो गई। इसके बाद डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि मौत के कारणों की जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed