मुंबई: नायर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने दो डॉक्टरों के साथ मारपीट की, विरोध में ओपीडी बंद
मुंबई के नायर अस्पताल में दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर एक मरीज के परिवार ने हमला किया। दरअसल, 13 वर्षीय मरीज की आज सुबह मौत हो गई थी। जिससे गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की।
Mumbai: 2 resident doctors at Nair Hospital allegedly attacked by family of a 13-year-old patient who died today morning; Case registered. Doctors stage protest against the attack, hospital’s OPD closed.
— ANI (@ANI) January 11, 2020विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, डॉक्टरों ने हमले के विरोध किया और अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया। दूसरी ओर, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने नायर अस्पताल में डॉक्टरों पर कथित हमले की निंदा की है। साथ ही अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा है कि हमारी मांगे पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
Mumbai: Maharashtra Association of Resident Doctors, Nair Hospital, condemns alleged attack on the doctors & demands adequate security at each ward of the hospital for a short time. "We shall resume duties after fulfillment of the same," they say. https://t.co/H5F8dPy5vZ
— ANI (@ANI) January 11, 2020