{"_id":"61298d7a8ebc3e7a1e6ffbea","slug":"mumbai-10-lakh-rupees-spent-from-mother-s-bank-account-to-play-pubg-escaped-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पबजी खेलने के लिए मां के बैंक खाते से खर्च कर डाले 10 लाख रुपये, घर से हुआ फरार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पबजी खेलने के लिए मां के बैंक खाते से खर्च कर डाले 10 लाख रुपये, घर से हुआ फरार
Sat, 28 Aug 2021 06:42 AM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:42 AM IST
सार
- लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले महीने से पबजी का आदी हो गया था
- 10 लाख कर दिए खर्चा, माता-पिता के डांटने पर किशोर अपने घर से भाग गया किशोर
विज्ञापन
pubg
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पबजी खेलने को लेकर किशोरों में किस कदर दीवानगी है इसकी बानगी मुंबई की एक घटना के रूप में सामने आई। जोगेश्वरी इलाके में 16 साल के लड़के ने पबजी के लिए ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसे लेकर माता-पिता के डांटने पर किशोर अपने घर से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भागे हुए किशोर का पता गुरुवार की दोपहर को अंधेरी (पूर्व) में महाकाली केव्स इलाके में लगाया और उसे उसके माता-पिता के पास भेज दिया।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की शाम को सामने आई जब लड़के के पिता ने एमआईडीसी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले महीने से पबजी का आदी हो गया था और मोबाइल फोन पर खेलते हुए उसने अपनी मां के बैंक खाते से दस लाख रुपये खर्च कर दिए। इसे लेकर डांटा गया तो वह घर से भाग गया।