लोकसभा में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान- मोदी दोबारा बनें प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए मुलायम ने कहा,
"मैं चाहता हूँ कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।"
मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं दोबारा जीत कर आएं। इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।
ये बड़ी दिलचस्प तस्वीर थी। एक तरफ सपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी रथ रोकने की फिराक में हैं तो दूसरी तरफ मुलायम कह रहे हैं कि वो मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।