फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam shows anger against Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan

मुलायम हुए कठोर, सुमित्रा महाजन से बोले- 'बहुत बड़े-बड़े स्पीकर देखे हैं हमने'

Mon, 08 Aug 2016 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
Mulayam shows anger against Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पर भड़क गए। मुलायम ने लोकसभा स्पीकर से यहां तक कह दिया कि उन्होंने बड़े-बड़े स्पीकर देखे हैं। लेकसभा में हफ्ते भर से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य की मांग को लेकर हंगामा मचा है। हंगामे के दौरान मुलायम ने सदन के चलाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। मुलायम की आपत्ति का जवाब देते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर सदन में सभी दलों के नेता बात-विमर्श करते हैं।

विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया। इसी बीच मुलायम खड़े हो गए और कहा कि कभी उन्हें भी बोलने का मौका मिलना चाहिए। आरोप है कि स्पीकर ने मुलायम की बात हलके में ली और हंसी उड़ाने की कोशिश की। इस पर मुलायम को गुस्सा आ गया और उन्होंने कह दिया कि आप हमारी बात हंसी में ले रही हैं, लोकतंत्र बातचीत से चलता है, बहुत बड़े-बड़े स्पीकर हमने देखे हैं।
विज्ञापन


मुलायम ने सुमित्रा महाजन के तौर-तरीकों पर भी सवाल खड़े किए। जब उन्होंने ऐसा किया तो महाजन नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार बात मत करिए। स्पीकर ने कहा कि वे हमेशा नियमों की पाबंद रही हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी बात रखने से रोका हो। स्पीकर ने कहा कि वे उन्हीं नियमों का पालन कर रही हैं जो सदन ने बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed