{"_id":"5aabdf764f1c1bb7758b5b7f","slug":"mulayam-seen-different-in-the-lok-sabha-after-a-long-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में अरसे बाद बदले-बदले से दिखे मुलायम, पहली बार सदन में लगाई लाल टोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा में अरसे बाद बदले-बदले से दिखे मुलायम, पहली बार सदन में लगाई लाल टोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में शुक्रवार को फूलपुर, गोरखपुर और अररिया संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसदों प्रवीण कुमार निषाद, नागेंद्र प्रताप सिंह और सरफराज आलम ने शपथ ली। शपथ के बाद सपा सांसदों ने मुलायम सिंह यादव, लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और सोनिया गांधी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मुलायम ने सोनिया से घुलमिल कर की बात
पहली बार सपा की लाल टोपी पहने अरसे बाद मुलायम लोकसभा में बदले-बदले से नजर आए। वह सोनिया गांधी से लगातार बात करते दिखे। प्रश्नकाल शुरू होने से कुछ देर पहले पहुंचे मुलायम लाल टोपी पहने जैसे ही सदन में पहुंचे, उन्हें बधाई देने का तांता लग गया।
विज्ञापन
नई लोकसभा के गठन के दिन से ही मुलायम आगे वाली सीट पर प्राय: चुपचाप बैठे रहते हैं। इस दौरान कांग्रेस के मुद्दों के प्रति उनकी बेरुखी लगातार जाहिर होती रहती है। मगर शुक्रवार को उन्हें सोनिया से कई बार गुफ्तगू करते देखा गया। नए सांसदों के शपथ से पहले सपा के दोनों सदनों के सांसद संसद परिसर में लाल टोपी पहने इकट्ठा हुए।
विज्ञापन