फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam said that yogi took the right decision to cancel the holidays

मुलायम सिंह ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- सही है छुट्टियां रद्द करने का फैसला

Sun, 16 Apr 2017 07:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 16 Apr 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
Mulayam said that yogi took the right decision to cancel the holidays
मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों की छुट्टियां रद्द करने संबंधी योगी सरकार के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूलों में बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कश्मीर में सेना के जवानों से दुर्व्यवहार करने वालों की तीखी निंदा की। परिवार में किसी प्रकार के झगड़े से फिर इनकार किया।

विज्ञापन


शनिवार को इटावा के सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दुर्व्यवहार में केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। सेना के जवानों के मान-सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर हमारी सेना पिट रही है, पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह महीने तक हम प्रदेश सरकार के कामकाज पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके बाद समीक्षा करेंगे। जरूरत हुई तो सरकार के खिलाफ बोलेंगे, संघर्ष करेंगे। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया। कहा कि समाजवादी परिवार एक है। शिवपाल कोई पार्टी नहीं बनाने जा रहे। यह विवाद मीडिया की देन है। अभी कोई गठबंधन भी नहीं होने जा रहा है। आवश्यकता पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। वे खुद इसमें हिस्सा लेंगे, कार्यकर्ता भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद वापस लेने के सवाल पर कहा कि पद से कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे कई नेता ऐसे रहे, जिन्होंने किसी पद पर न रहते हुए जनता के बीच काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed