फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam, Akhilesh back together again, Lalu plays mediator

मुलायम, अखिलेश के बीच सुलह करवाने में लालू की अहम भूमिका

Sun, 01 Jan 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना 
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना  Updated Sun, 01 Jan 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mulayam, Akhilesh back together again, Lalu plays mediator

समाजवादी पार्टी में चल रहे अंतर्कलह को सुलझाने में बेशक मध्यस्थता आजम खान ने की, लेकिन  बाप-बेटे के मिलाप का श्रेय बहुत हद तक लालू प्रसाद को भी जाता है। लालू प्रसाद ने लगातार समधियाने से संपर्क बनाये रखा और दो बार खुद मुलायम और अखिलेश से बातें कीं। लालू ने उन्हें पार्टी और राज्य हित में आपसी सुलह करने की सलाह दी। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि सुलह की खबर से सब को खुशी मिली है।

विज्ञापन


राजद प्रमुख ने मुलायम सिंह से कहा था कि पार्टी को खराब करने की मंशा रखने वालों से आपको दूर रहना चाहिए। लालू ने कहा कि अखिलेश और नेता जी के हाथ में समाजवादी पार्टी का भविष्य उज्जवल है। विवाद को गलतफहमी की उपज बताते हुए लालू ने कहा कि संवाद ही सुलह का मार्ग था। इसलिए मैंने दोनों से एक दूसरे से मिल बैठकर बात करने की गुजारिश की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी में सपा के अंदर मची पारिवारिक कलह को समाप्त कराने की पहल शनिवार की सुबह शुरू हुई। लालू ने अखिलेश और मुलायम सिंह, दोनों से दो-दो बार फोन पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने दोनों को समझाया कि पार्टी में एकता बड़ी चीज है। आपसी अहंकार छोड़ कर पिता-पुत्र दोनों को पार्टी के हित के लिए काम करें। लालू कहते हैं कि वे नहीं चाहते कि यूपी में सपा की फूट का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिले। इससे पहले भी शिवपाल यादव को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए लालू ने पहल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed