फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi today offered chadar at the Ajmer Sharif Dargah On behalf of Pm Narendra Modi

नकवी ने अजमेर शरीफ में चढ़ाई पीएम मोदी की चादर, राहुल-सोनिया गांधी ने भी भेजी भेंट

Tue, 16 Feb 2021 06:56 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजय सिंह Updated Tue, 16 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi today offered chadar at the Ajmer Sharif Dargah On behalf of Pm Narendra Modi
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश - फोटो : ani

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दरगाह अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर मंगलवार को पेश की। इस अवसर पर नकवी ने कहा कि सहिष्णुता व सौहार्द्र ही भारत की संस्कृति और संस्कार हैं। इस ताकत को कोई भी नकारात्मक साजिश नुकसान नहीं पहुंचा सकती। वहीं, मंगलवार की शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अजमेर शरीफ में पेश करने के लिए चादर भेजी।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, सूफी-संतों के संस्कार और सुशासन के संकल्प से भरपूर समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण की प्रामाणिक शख्सियत हैं। नकवी ने दरगाह पर प्रधानमंत्री की चादर पेश की और बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के सभी तबकों के लोगों को उनके संदेश को पढ़ कर सुनाया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के उपलक्ष्य पर दुनिया भर में उनके अनुयायियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हए कहा कि यह वार्षिक उत्सव कौमी एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल है। उन्होंने कहा, 'विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों और उनसे जुड़ी मान्यताओं और आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व विविधता से भरे हमारे देश की अद्भुत धरोहर है। इस धरोहर को सहेजने और मजबूत बनाने में देश के विभिन्न साधु-संतों, पीर व फकीरों का बहुमूल्य योगदान रहा है। शांति और समरसता के उनके शाश्वत सन्देश ने हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को सदैव समृद्ध किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई चादर का वहां मौजूद लोगों ने पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर नकवी ने दरगाह परिसर में नवनिर्मित 88 शौचालयों के ब्लॉक का उद्घाटन किया जिससे यहां आने वाले जायरीनों विशेषकर महिलाओं को सहूलियत होगी। महिला जायरीनों के लिए नवनिर्मित रैन बसेरे का भी उद्घाटन किया, जिसमें लगभग 500 महिला जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था है। इन सुविधाओं का पहली बार दरगाह परिसर में निर्माण हुआ है। नकवी ने दरगाह अजमेर शरीफ के गेट नंबर 5 व गेस्ट हाउस के नवनिर्मित चौथे तल का उद्घाटन भी किया।

 

 

सोनिया और राहुल ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की तरफ से मंगलवार को चादर भेंट की। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के आवास पर राहुल ने यह चादर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद के सुपुर्द की।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट किए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हारून यूसुफ ने कहा, ‘गांधी परिवार पारंपरिक रूप से चादर भेंट करता रहा है। गांधी परिवार और पार्टी की तरफ से इसके जरिए सामाजिक सद्भाव का एक संदेश दिया जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed