फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi says Congress existence on ventilator idiocy of its leaders on accelerator

राहुल के बयान पर पलटवार: 'कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर, इसके नेताओं की बेवकूफी एक्सेलरेटर पर', केंद्रीय मंत्री नकवी का तंज

Mon, 23 May 2022 02:52 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 23 May 2022 02:52 PM IST
सार

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस की इसी विकार-धारा ने कभी मुल्क की पार्टी कहे जाने वाले दल को ऐसा बना दिया जिसकी पूछ मोहल्ले में भी नहीं है।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi says Congress existence on ventilator idiocy of its leaders on accelerator
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन में की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान जारी है। अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर है, लेकिन इसके नेताओं की बेवकूफी एक्सेलरेटर पर है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस के नेता विदेश जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते शुक्रवार को मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी अदृश्य ताकतें देश को खोखला कर रही हैं।

विज्ञापन


लंदन में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने यह दावा भी किया था कि भारत की आत्मा पर भाजपा का हमला हो रहा है और बिना आवाज की आत्मा का कोई मतलब नहीं है तथा जो हुआ है वह यह है कि भारत की आवाज को कुचल दिया गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की इसी विकार धारा ने कभी मुल्क की पार्टी कहे जाने वाले दल को ऐसा बना दिया जिसकी पूछ मोहल्ले में भी नहीं है। आज कांग्रेस का वजूद वेंटीलेटर पर है फिर भी इनके नेताओं की बेवकूफी एक्सेलरेटर (तेज रफ्तार) पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता विदेश जा कर भारत को बदनाम करते हैं। भारत की तुलना पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी अन्य देश से करते हैं, तो कभी देश में डर और नफरत हो गयी है की बयान बहादुरी कर देश की संस्कृति-संस्कार-सहिष्णुता एवं शक्ति को धूमिल करने के पाखंडी प्रोग्राम का संचालन करते हैं जो इनकी ऐसी ही विवेकशून्यता और विकार-धारा का परिणाम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed