{"_id":"62fa5d5c7eca9f217e42b73a","slug":"mukesh-ambani-threatening-call-accused-arrested-made-nine-calls-in-about-one-and-a-half-hours-reliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani Threatening Call: मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, करीब डेढ़ घंटे में किए थे नौ कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mukesh Ambani Threatening Call: मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, करीब डेढ़ घंटे में किए थे नौ कॉल
Mon, 15 Aug 2022 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 15 Aug 2022 08:36 PM IST
सार
मुकेश अंबानी के परिवार को सोमवार सुबह एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (Reliance Foundation hospital) के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा था कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान बिष्णु विदु भौमिक के रूप में हुई है। उसकी उम्र 56 साल बताई जा रही है। वह बोरीवली वेसो का रहने वाला है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने बताया कि उस पर आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने निजी फोन से आठ अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच करीब नौ कॉल किए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पेशे से ज्वेलर बताया जा रहा है। दक्षिण मुंबई में उसकी दुकान है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार भौमिक ने पहले भी इसी तरह के कॉल किए थे। हम कॉल करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रहे हैं। हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर था या नहीं।
सोमवार सुबह मिली थी धमकी
इससे पहले मुकेश अंबानी के परिवार को सोमवार सुबह एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (Reliance Foundation hospital) के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा था कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।
साल 2021 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार मिली थी। इस वाहन में एक नोट भी मिला था जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एंटीलिया के पास पाए गए एसयूवी के अंदर कुछ नंबर प्लेट्स भी मिली थी और ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से मैच हुई थी।